फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Green House and Blue House Champion

ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस बने चैंपियन

Wed, 12 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 12 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Green House and Blue House Champion
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में विजेता टीम । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बालिका वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच ग्रीन हाउस एवं ब्लू हाउस के बीच खेला गया। ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 16-06 के अंतर से पराजित कर मुकाबला जीता। ग्रीन हाउस के लिए आंचल ने शानदार प्रदर्शन कर आठ अंक बनाए।  कनिष्का, कोमल, सुरभि ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ब्लू हाउस की ओर से निशिता, अंशिका और मोहिनी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। 

बालिका जूनियर वर्ग के फाइनल मेें ब्लू हाउस और रेड हाउस का शानदार मुकाबला हुआ। ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 16-05 अंक के अंतर से पराजित किया। ब्लू हाउस के लिए अंशिका ने 13 अंक बनाकर शानदार खेल दिखाया। टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए आंचल चौहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना।
विज्ञापन


प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य संजय नायक ने विजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया। इसमें राजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश कुमार, अजय राणा, अनिल उपाध्याय, मीनाक्षी गर्ग, चित्रा सिंह, चांदनी शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खो-खो में ग्रीन हाउस ने बाजी  मारी 
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय रोड पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बालिकाओं की एक दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रीन हाउस की टीम ने बाजी मारी।

विजेता टीम की बालिकाओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर व रणपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस, येलो हाउस व रेड हाउस की बालिकाओं ने भाग लिया।

प्रथम मुकाबले में ग्रीन हाउस की टीम ने रेड हाउस को हराया। दूसरे मुकाबले में येलो हाउस की टीम ने ब्लू हाउस को हराया। फाइनल मुकाबला येलो हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। जिसमें ग्रीन हाउस की टीम विजयी रही।


विजेता टीम की बालिकाओं में वर्षा, स्नेहा, प्रीति, सुमन, आरती, रेखा, सुनीता, अंशिका आदि को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इस दौरान सुमित, सोनू, अखिलेश, प्रदीप, राजीव, सुरेंद्र, अजित, ममता, संगीता, स्वीटी, प्रभा, उमा, बबली, रेशमा, सुनीता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed