फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Governor of Meghalaya will reach Baghpat, home district on 14th

14 को गृह जनपद बागपत पहुंचेंगे मेघालय के राज्यपाल

Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Governor of Meghalaya will reach Baghpat, home district on 14th
अमीनगर सराय (बागपत)। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 14 मार्च को बागपत पहुंचेंगे। वे अमीगनर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे। बृहस्पतिवार को राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर एसओ सिंघावली अहीर रवि रत्न और टीएसआई के प्रसाद ने कस्बे में वाहनों की पार्किंग व सभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने बताया कि राज्यपाल सुबह 11 बजे अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज में सभा को संबोधित करेंगे। सभा के उपरांत अनिल मलिक के आवास भोजन और फिर अपने पैतृक गांव हिसावदा जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद डॉ सतपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार को एसओ सिंघावली अहीर व टीएसआई के प्रसाद ने कस्बा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन पार्किंग के लिए कस्बे के फव्वारा चौक, बिनौली बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया। टीएसआई के प्रसाद ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम के लिए कस्बे का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री धर्मसिंह सैनी आज बागपत में
बागपत। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन धर्म सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक होगी। इसमें वित्त वर्ष 2021-22 की जिला योजना का अनुमोदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed