फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government worked for the upliftment of every section: Rekha Gupta

सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया: रेखा गुप्ता

Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government worked for the upliftment of every section: Rekha Gupta
बागपत के वात्सायन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उप - फोटो : BAGHPAT
वात्स्यायन पैलेस में भाजपा के महिला सम्मेलन में पहुंची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वात्स्यायन पैलेस में बुधवार में भाजपा के महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई थी और महिलाओं का शाम के बाद घरों से निकलना भी मुश्किल था। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार किया गया है। कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की। सभी को इन योजनाओं का फायदा मिल रहा है। प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी ने कहा कि इस बार भी प्रदेश में लोग भाजपा की सरकार चाहते है और इसके लिए ही सभी कार्य कर रहे है। कहा कि महिलाओं को भी चुनाव में बराबर की भागीदारी निभानी होगी, जिससे भारी बहुमत के साथ सरकार बन सके। इस दौरान जिला प्रभारी पूनम राणा, महामंत्री मनजीत कौर, कौशल त्यागी, अंजू कश्यप, साधना तिवारी, सुनील देवी, मिथलेश राजपूत, सुमन चौहान, विद्योत्तमा वीर, रश्मि उपाध्याय, अनीता पाल, पुष्पांजलि, अजय शर्मा, विनीता शर्मा, नीतू, पूनम शर्मा, सरोज शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed