{"_id":"6362af0136d7227a267cb880","slug":"government-schools-will-get-preference-baghpat-news-mrt6119281165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय विद्यालयों को मिलेगी वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय विद्यालयों को मिलेगी वरीयता
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के लिए तहसीलवार समितियों का गठन कर दिया है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए राजकीय विद्यालयों को वरीयता दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तहसीलवार समिति का गठन कर विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए तहसीलवार चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने टीम का गठन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। टीम में एसडीएम को समिति का अध्यक्ष बनाया है। बड़ौत तहसील में एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह को अध्यक्ष, सिंचाई खंड बड़ौत के सहायक अभियंता मुकेश कुमार व तहसीलदार को सदस्य और राजकीय हाईस्कूल चौबली की प्रधानाचार्या सरोज को सदस्य सचिव बनाया गया है।
बागपत तहसील में एसडीएम पूजा चौधरी को अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश चंद शर्मा व तहसीलदार प्रसुन कश्यप को सदस्य और राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास को सदस्य सचिव बनाया है।
विज्ञापन
खेकड़ा तहसील में खेकड़ा एसडीएम अपूर्वा यादव को अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोपाल स्वरूप व तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह को सदस्य और राजकीय हाईस्कूल गौना की प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद को सदस्य सचिव बनाया गया है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए राजकीय विद्यालयों को वरीयता दी जाएगी।
----
कोट...
- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जिला स्तर पर चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगी। - रवींद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षण