फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government released 6.91 lakh for girl's hostel

बालिका छात्रावास के लिए शासन ने जारी किए 6.91 लाख

Wed, 20 Jul 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government released 6.91 lakh for girl's hostel
बालिका छात्रावास के लिए शासन ने जारी किए 6.91 लाख
विज्ञापन

बागपत। राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्रावास शुरू कराने के लिए शासन ने 6.91 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस बजट से छात्रावास शुरू करने के लिए फर्नीचर और रसोई का सामान खरीदा जाएगा। छात्रावास के लिए पूरे सामान की खरीदारी जैम पोर्टल से की जाएगी। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत तुगाना के राजकीय इंटर कालेज में सौ छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2022 में छात्रावास का संचालन करने की तैयारी चल रही है। शासन ने जुलाई के अंत तक छात्रावास को हैंडओवर कराने और बालिकाओं को रहने के लिए फर्नीचर व रसोई का सामान की खरीदारी के निर्देश दिए हैं। छात्रावास में सभी सुविधाएं पूर्ण करने के लिए बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रावास के लिए खरीदी जाने वाली सभी सामग्री जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदी जाएगी और डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक सचिव, बीएसए, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, नवोदय या केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सदस्य होंगे। सामान की खरीदारी की मूल पत्रावली की एक कॉपी छात्रावास की वार्डन को उपलब्ध कराई जाएगी और एक कॉपी कार्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। छात्रावास के खरीदी जाने वाली सामग्री का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed