फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government is strict on the corrupt officers of Vikas Bhavan

Baghpat News: विकास भवन के दागदार अफसरों पर शासन सख्त

Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Government is strict on the corrupt officers of Vikas Bhavan
बागपत। विकास भवन के दागदार अफसरों के खिलाफ शासन सख्त होता जा रहा है। भर्तियों में फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी के साथ मिलकर फाइल पर डीएम के हस्ताक्षर कराने में दोषी मिले जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन की जांच रिपोर्ट शासन ने दोबारा मांगी। वहीं समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव पर कार्य में लापरवाही पर शासन ने नोटिस दिया तो एक्सईएन पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

- खेल करने को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने डीएम तक को नहीं छोड़ा
जिला प्रोबेशन विभाग में भर्तियों के लिए किए जा रहे कंपनी के फर्जीवाड़े और उससे अधिकारियों की मिलीभगत के मामले में शासन ने जांच बैठाई थी। इसके लिए डीडीओ की अध्यक्षता में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, आईटीआई के प्रधानाचार्य की कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने जांच करके अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी थी। उसके आधार पर डीएम रहे जितेंद्र प्रताप सिंह ने पिछले महीने शासन को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

पत्र में साफ किया गया है कि भर्तियों में कंपनी से मिलकर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ही खेल कर रहा था। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कंपनी का अनुबंध करते हुए लापरवाही बरती, उसकी शिकायत आने पर भी एक महीने तक उसे दबाए रखा, भ्रमित करके डीएम व सीडीओ के हस्ताक्षर कराना, फर्जीवाड़े की रिपोर्ट आने के बाद भी सेवायोजन पोर्टल पर भर्तियां अनुमोदित करके कंपनी को लाभ देने का प्रयास करना, इस पूरे मामले के दौरान अवकाश पर रहने वाली कर्मी से मुकदमा कराकर कंपनी को लाभ पहुंचाना आदि आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शासन से जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की। मगर, वह जांच शुरू होने के बाद से छुट्टी पर चला गया था। शासन ने जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन की रिपोर्ट को दोबारा मांगा और इस तरह से शासन सख्त होता जा रहा है।
- समाज कल्याण अधिकारी को शासन से नोटिस जारी
जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव पर भी शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। रश्मि यादव पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगा था तो वह भी छुट्टी चली गईं थीं। उन पर आरोप था कि वह पेंशन के लिए आने वाले बुजुर्गों की समस्या का समाधान नहीं करतीं और उनके साथ गलत व्यवहार करतीं हैं। डीएम रहे जितेंद्र प्रताप सिंह ने उन पर भी कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेजा। जिसपर शासन से जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव को नोटिस जारी किया है। उनका जवाब शासन को मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुकेश देव पर भी टेंडरों में गड़बड़ी कर 36 लाख का घपला करने का आरोप लगाते हुए शासन को पत्र भेजा गया। इसमें भी शासन स्तर से जांच कराने की तैयारी है।

- जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन एक कंपनी के साथ मिलकर भर्तियों में गड़बड़ी कर रहा था। उसकी पूरी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। दूसरी बार भी रिपोर्ट भेज दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव को लेकर शासन से नोटिस जारी किया गया है। उसमें पूरी रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed