फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government in the village, the desire to meet remained incomplete

गांव में सरकार, मिलने की हसरत रह गई अधूरी

Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government in the village, the desire to meet remained incomplete
बड़ौत। सीएम योगी आदित्यनाथ सिसाना गांव में तकरीबन 22 मिनट में तक रहे। मगर, गांव की जनता की सीएम से मिलने की हसरत अधूरी रह गई। कई ग्रामीणाें प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

तकरीबन 11 बजकर 12 मिनट पर सीएम अपने काफिले के साथ सिसाना गांव पहुंचे। कयास लगाए जा रहे थे कि वे गांव पहुंचकर जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से बात करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएम के पहुंचने से पहले बाहर खड़े ग्रामीणों को पुलिस ने घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दे दी थी। इसके बाद लोग घरों की खिड़कियां पर खड़े होकर नजारा देखते रहे। मोबाइल पर वीडियो बनाते और फोटो खींचते नजर आए। सीएम गांव का दौरा करते हुए तकरीबन 11 बजकर 23 मिनट पर विद्यालय में पहुंचे। सीएम का काफिला गांव से बाहर जाते ही प्राइमरी स्कूल के अंदर मौजूद अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। सभी के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।
विज्ञापन

चलो, इस बहाने गांव की गंदगी तो दूर हो गई
सोनू प्रजापति व रवि प्रजापति का कहना था कि मुख्यमंत्री के इस दौरे का क्या उद्देश्य था, समझ में नहीं आया। लेकिन यह अच्छा हुआ कि गांव में काफी समय से पड़ी गंदगी को हटा दिया गया। गंदगी से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गीता व कमलेश को सीएम से न मिलने का मलाल है। उनका कहना था कि सोचा था कि सीएम से मिलने दिया जाएगा और गांव की समस्या हम सीएम साहब को बताएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गांव में तालाब पर अतिक्रमण, जल भराव व बिजली व्यवस्था धड़ाम है। हर तरफ गंदगी व्याप्त रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से वृद्धा पेंशन प्रमाण पत्र मिलने पर खुश नजर आईं जुबैदा
सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों से वृद्धा पेंशन प्राप्त कर लौट रही जुबैदा पत्नी अकबर निवासी निवाड़ा से बातचीत की गई तो वे काफी खुश नजर आई। कहा कि सीएम बिना भेदभाव व पक्षपात किए हर वर्ग के लोगों की चिंता करते है। उनके हाथों से वृद्ध पेंशन प्रमाण पत्र लेने से खुशी हुई।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 50-50 मीटर की दूरी पर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाई गई थी। इसके अलावा ग्रामीणों की छतों से भी पुलिस कर्मियों को निगरानी रखने के लिए निर्देशित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed