फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government has failed on the issue of inflation and unemployment: Naseemuddin Siddiqui

महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार विफल : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Sun, 29 Mar 2026 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Government has failed on the issue of inflation and unemployment: Naseemuddin Siddiqui
बड़ौत/छपरौली। कोताना और शबगा गांव में शनिवार को पीडीए पंचायत हुई। इस दाैरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिससे जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है। महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कहा कि किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। 14 दिन के भीतर भुगतान न होने पर 15 प्रतिशत ब्याज का प्रावधान है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में चीनी मिल मालिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। वहीं गैस की किल्लत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बोले-लोगों को सुबह-सुबह लाइनों में लगना पड़ रहा है और उज्ज्वला योजना का लाभ भी प्रभावित हो रहा है। सिद्दीकी ने सरकार पर जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के चुनाव के बाद प्रदेश में बदलाव निश्चित है। अफजाल सिद्दीकी, एडवोकेट शाहिद, जाहिद सिद्दीकी, राहुल पंडित, सुभाष चौधरी, सुजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed