फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Goods will become more expensive due to rising prices of diesel, petrol, and CNG.

Baghpat News: डीजल-पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने से महंगे होंगे सामान

Sat, 16 May 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Goods will become more expensive due to rising prices of diesel, petrol, and CNG.
ट्रांसपोर्ट और बस किराया बढ़ेगा, डीजल-पेट्रोल पर 3-3 रुपये और सीएनजी पर ढाई रुपये बढाए गए।
विज्ञापन

-ट्रांसपोर्टर और कारोबारी बोले, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, बाजार में घट सकता है कारोबार
फोटो 20 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीजल-पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने का असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि बाजार में सामान भी महंगे होंगे। साथ ही ट्रांसपोर्ट और बसों का किराया भी बढ़ाया जाएगा। ट्रांसपोर्टर और कारोबारियों का मानना है कि बाजार पर भी इसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा और कारोबार में कमी भी आ सकती हैं।
जिले में 72 डीजल-पेट्रोल पंप संचालित है, जबकि 9 सीएनजी पंप संचालित हैं। जहां से रोजाना लाखों लीटर डीजल-पेट्रोल और सीएनजी बेची जाती हैं। डीजल-पेट्रोल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के कारण शुक्रवार की सुबह से पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि पेट्रोल पंपों पर अन्य दिनों की तरह ही लोगों ने डीजल-पेट्रोल की खरीदारी की, जिस पर दाम बढ़ने का असर नहीं दिखा, लेकिन आने वाले समय में इसका असर देखा जा सकता हैं। क्योंकि दूर-दराज से आने वाले सामानों के दामों पर असर पड़ेगा। इसके अलावा किराया बढ़ने से मंडी में सब्जियां भी महंगी हो सकती हैं।
विज्ञापन

-अमेरिका, इस्राइल और ईरान में शुरू हुई जंग के बाद दाम बढ़ाए गए हैं। इसका असर बाजार में देखने को मिलेगा और महंगाई बढ़ेगी। ऑटोमोबाइल कारोबार भी इससे प्रभावित होगा। ऐसे माहौल में लोगों को भी डीजल-पेट्रोल खर्च कम करना चाहिए। शेखर पंवार, व्यवसायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने से सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट सर्विस पर पड़ेगा। अभी तक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किराया बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं लिया, लेकिन यह तय है कि जल्द बैठक कर किराया बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। आलोक तोमर, ट्रांसपोर्टर
-डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए है, इस असर बाजार में देखा जा रहा हैं। पहले जिस गाड़ी के लिए 20 लाख रुपये जमा किए जा रहे थे, अब ज्यादा रुपये जमा करने पड़ेंगे, लेकिन कमीशन नहीं बढ़ाया गया। डीजल-पेट्रोल के दामों के साथ कमीशन भी बढ़ाया जाए। संजीव यादव, पंप संचालक।

-डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े है, इससे ट्रांसपोर्टरों को नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि जल्द ही किराया बढ़ाने को लेकर अन्य ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर किराया बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी और बढ़ाए गए दामों के हिसाब से किराया भी बढ़ाया जाएगा। हिम्मत चौधरी, सचिव चौधरी बस सर्विस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed