{"_id":"65ba3abe9e48edf81e063206","slug":"goods-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-khatta-prahladpur-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109458-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खट्टा प्रहलादपुर में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खट्टा प्रहलादपुर में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का समान चोरी कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
खट्टा प्रहलादपुर गांव में रहने वाले सुमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है और परिवार में अन्य कोई सदस्य नहीं है। एक सप्ताह पहले वह घर का ताला लगाकर नोएडा चला गया था। बुधवार दोपहर वापस घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। सुमित ने बताया कि करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी किया गया। इस मामले में चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने जानकारी होने से इंकार कर दिया।