{"_id":"6a01c9ee4a29c6980a0db7f4","slug":"good-thoughts-arise-in-a-persons-mind-through-values-dr-manoj-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151520-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति के मन में संस्कारों से आते हैं अच्छे विचार: डॉ. मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति के मन में संस्कारों से आते हैं अच्छे विचार: डॉ. मनोज
विज्ञापन

- टटीरी में गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय यज्ञ हुआ, श्रद्धालुओं ने दी आहुति
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को पांच कुंडीय यज्ञ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालना था, जिस पर डॉ. मनोज कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।
यज्ञ का विधि-विधान से संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। अमन सिंह और विमल प्रसाद इस पांच कुंडीय यज्ञ के यजमान रहे। डॉ. कुमार ने अपने संबोधन में संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कार ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान होते हैं। अच्छे संस्कारों वाला व्यक्ति जीवन में सदैव सफलता प्राप्त करता है। संस्कारों के माध्यम से ही मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि माताएं अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए बचपन से ही बच्चों को ऐसे संस्कार दिए जाने चाहिए, जिससे वे बड़ों का सम्मान करना सीखें। इस दौरान अशोक कुमार, दिनेश, अभिषेक, कंवर सिंह, अंशुमन, प्रज्ञा, शशि प्रभा आदि मौजूद रहे।