फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Golden card applications increased if it was free

509 परिवार के 1118 लाभार्थियों के हुए आवेदन

Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Golden card applications increased if it was free
बागपत। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में दो दिन में 1118 आवेदन किए गए है। जिले में बुधवार को 29 कैंप में 214 परिवार के 460 और बृहस्पतिवार को 30 कैंप में 295 परिवारों के 654 आवेदन किए गए।
विज्ञापन

शासन ने गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए दस मार्च से 24 मार्च जनसेवा केंद्र संचालकों को निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए है। जिले में दो दिन में गोल्डन कार्ड के लिए 1118 आवेदन किए गए है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि केंद्र संचालकों को अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए है। दस्तक अभियान के दौरान भी पात्र लाभार्थियों का डाटा तैयार कराया जा रहा है। छपरौली व पिलाना ब्लॉक में दो दिन में सबसे कम 119-119 गोल्डन आवेदन किए गए है, जबकि बिनौली ब्लॉक में 158 परिवारों के सर्वाधिक 343 गोल्डन कार्ड के आवेदन किए गए है।
विज्ञापन

दो दिन में किए गए कुल आवेदन
ब्लॉक परिवार आवेदन
बागपत 75 183
बड़ौत 126 228
बिनौली 158 343
छपरौली 52 119
खेकड़ा 48 126
पिलाना 50 119
कुल 509 1118
1508 जांच, एक मिला संक्रमित
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1508 लोगों की जांच कराई गई। इनमें एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में एक्टिव केस पांच और संक्रमितों की संख्या 2339 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed