फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gold chain snatched by tampering with the pretext of applying color

रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ कर सोने की चेन झपटी

Sun, 20 Mar 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched by tampering with the pretext of applying color
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव अहमदनगर में चार युवकों ने रंग लगाने के बहाने एक विवाहिता से छेड़छाड़ कर उसके गले से सोने की चेन झपट ली। गांव अहमदनगर निवासी चमन रविवार सुबह अपनी पत्नी नीलम के साथ कोतवाली पहुंचा। वहां उसने आरोप लगाया कि दुल्हैंडी पर्व की शाम उसकी पत्नी दुकान से घरेलू सामान खरीदने गई थी। रास्ते में गांव के चार युवकों ने रंग लगाने के बहाने उसे रोककर छेड़छाड़ की। युवकों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed