फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gokshi busted

रटौल गांव में गोकशी का भंडाफोड़

Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gokshi busted
रटौल में गोकशी की सूचना पर पहुंची खेकड़ा एसओ अनुराधा सिंघल। - फोटो : amar ujala
बागपत के रटौल गांव के फारूख कुरैशी के मकान में खेकड़ा पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापा मारकर गोकशी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से गोकशी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी गोकशी कर मांस की क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


 रटौल गांव में पिछले काफी समय से लोग अफसरों से गोकशी की शिकायत कर रहे थे। शुक्रवार सुबह लोगों की सूचना पर खेकड़ा थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने पुलिस टीम के साथ रटौल गांव के बाजार में स्थित फारूख कुरैशी के मकान पर छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस से वहां से गोकशी करते हुए गांव के ही जमील को पकड़ लिया। जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने वहां से मांस और गौवंश काटने के ओजार बरामद किए।

विज्ञापन

 

 

थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी जमील ने बताया कि उसके साथ फारूख के बेटे अख्तर और अशरफ उर्फ बोना के अलावा नयूम गोकशी करते हैं। बाद में मांस को क्षेत्र में सप्लाई कर देते हैं। गोवंश को वह आसपास के गांवों से खरीदकर लाते हैं। एसओ का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फरसे पर लिखा है जमील 
बागपत। पुलिस का कहना है कि मौके से जो फरसा बरामद हुआ है। उस पर जमील लिखा हुआ है। जमील ने भी इसे अपना बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले काफी समय से गोकशी कर रहे थे।

 

गोकशी बर्दाश्त नहीं होगी: प्रदीप

बागपत। जिला पंचायत सदस्य एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा है कि रटौल में गोकशी करने वालों पर तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि गोकशी पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कहा कि गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिले में गोकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  जो भी नेता चाहे जिस भी राजनीतिक पार्टी का हो गोकशी करने वालों को संरक्षण देगा, उसका बहिष्कार कराया जाएगा। 
 

 

चौकी प्रभारी व कांस्टेबल सस्पेंड

बागपत। डीजीपी जावीद अहमद के आदेश की रटौल पुलिस ने खुलकर धज्जियां उड़ाई। इसका खुलासा खेकड़ा पुलिस की छापामारी के दौरान गोकशी पकड़े जाने पर हुआ है। गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने राज्य मद्य निषेध के चेयरमैन कुलदीप उज्ज्वल से खुलकर कहा कि यहां तो पुलिस संरक्षण में गोकशी का धंधा चल रहा था। एसपी रवि शंकर छवि ने इस मामले में रटौल चौकी प्रभारी एसआई अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रेम सिंह को सस्पेंड कर दिया है।


डीजीपी ने आदेश जारी किया था कि प्रदेश में कहीं पर भी गोकशी नहीं होनी चाहिए। कहीं पर ऐसी घटना होती पाई गई तो वहां की थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होगी। उसके बावजूद रटौल पुलिस ने गोकशी पर रोक नहीं लगाई। जबकि गांव के लोगों ने पुलिस से कई बार शिकायत की। खेकड़ा पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए खुद ही शुक्रवार को छापामारी की तो एक मकान में गोकशी होते हुए पाई गई। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया। 


शुक्रवार को गांव के मुस्लिम समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने राज्य मद्य निषेध के चेयरमैन कुलदीप उज्ज्वल के सामने कहा है कि गांव में पिछले काफी समय से चौकी पुलिस के संरक्षण में गोकशी का धंधा चल रहा था। वे कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके थे। उन्होंने पुलिस वालों के नाम तक बताए है। चेयरमैन कुलदीप उज्ज्वल ने पुलिस अफसर से शिकायत की। एसपी ने तुरंत रटौल चौकी प्रभारी अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रेम सिंह को सस्पेंड कर दिया है। 


एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि उच्चाधिकरियों ने कहा था कि कहीं पर गोकशी मिलती है तो वहां की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी के मद्देनजर रटौल चौकी प्रभारी अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रेम सिंह को सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed