फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls took out a rally and made people aware of voting

छात्राओ ने रैली निकाल लोगो को मतदान के प्रति किया जागरूक

Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girls took out a rally and made people aware of voting
विधान सभा चुनाव को लेकर खेकड़ा मे जागरूकता रैली निकालती जैन गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राए - फोटो : KAHKRA
छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। सोमवार को जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से दस फरवरी को मतदान करने की अपील की।
रैली सुबह ग्यारह बजे कालेज परिसर से शुरू हुई। प्राचार्य डॉ. आर के जैन ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद रैली ने नगर के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कालेज रोड समेत सभी गली मोहल्लों में भ्रमण किया। रैली में शामिल छात्राएं हाथों में पहले वोट फिर नाश्ता, जन जन की है यही पुकार, वोट डालो अबकी बार आदि स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को जागरूक करते हुए चल रही थी। साथ ही मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर नारेबाजी कर दस फरवरी को मतदान करने की अपील भी कर रही थी। करीब दो घंटे के भ्रमण के बाद रैली कॉलेज में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का संचालन शिक्षिका रूचि यादव, टीना जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी छात्राएं, शिक्षिकाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed