फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl students showed talent in district level science model exhibition

Baghpat News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 23 Nov 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Girl students showed talent in district level science model exhibition
=डीएम ने निरीक्षण कर बढ़ाया छात्राओं का उत्साह
विज्ञापन

फोटाे संख्या 7
बड़ौत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 40 स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएम ने भी प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कुमारी खुशी कक्षा 10 की छात्रा केंद्रीय विद्यालय बावली, सीनियर वर्ग में देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर से स्मृति व बंसिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या कविता चौधरी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 40 स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया। प्रदर्शनी में लगभग 60 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इस दौरान एसडीएम ने छात्राओं से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराने की अपील की। इस अवसर पर डीआईओएस डीके सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन



-कैंप का डीएम ने किया निरीक्षण
जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का निरीक्षण करने से पहले डीएम ने बावली गांव में ओटीएस योजना के तहत लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। साथ ही लोगाें से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद डीएम ने बावली गांव में ही प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र के खेत में परली के प्रबंधन और पर्यावरण को नुकसान न हो, बेलर से गन्ने की पत्ती को किस तरीके से एकत्रित किया जा रहा है के संबंध में मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। साथ ही किसानों से आह्वान किया कि वे पराली व पत्तियां न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed