बिनौली। जिवाना गुलियान के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को छात्राओं ने रस्से पर योगासनों का प्रदर्शन कर आश्चर्यचकित कर दिया।
यहां महर्षि दयानंद धाम स्वामी इंद्रेवेश योगाश्रम शुक्रताल संचालक ब्रह्मचारी रामफल आर्य ने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वस्थ रहने के लिए योग साधना जरूरी है। योग प्रशिक्षिका प्रीति आर्या के निर्देशन में छात्राओं ने रस्से पर पदमासन, मयूरासन, भुजंगासन, शलभासन आदि के अभ्यास दिखाकर आश्चर्यचकित किया। यहां प्रबंधक योगेंद्र सोलंकी, प्रधानाचार्य तेजबीरी, विश्वपाल सोलंकी, विजय सोलंकी, वीरबहादुर, सत्यपाल सिंह, नत्थू सिंह, प्रमोद, रंजीता सिंह, कुलदीप कौर, बेबी रानी, प्रियांशी, सुशीला आदि मौजूद रहे।