फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl molested at ultrasound center, commotion

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girl molested at ultrasound center, commotion
युवती ने आरोपी कर्मचारी की चप्पलों से की जमकर धुनाई
विज्ञापन

सेंटर संचालक ने आरोपी को पुलिस को साैंपा, नौकरी से भी हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नेहरू रोड पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के कर्मचारी द्वारा युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। युवती व उसके परिजनों ने आरोपी कर्मचारी की चप्पलों से जमकर धुनाई की। सेंटर संचालक ने कर्मचारी को नौकरी से हटाते हुए खुद ही पुलिस बुलाकर आरोपी कर्मचारी को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पेट में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को वह अपने परिजनों के साथ नेहरू रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आई थी। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जब वह कमरे के अंदर गई तो कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर वह चिल्लाते हुए बाहर आई और परिजनों को आपबीती बताई। इससे आक्रोशित परिजनों ने कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया। युवती ने भी कर्मचारी की चप्पलों से जमकर धुनाई की और इसकी शिकायत अल्ट्रासाउंड सेेंटर के मालिक से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सेंटर संचालक ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया और पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सेंटर संचालक का कहना था कि युवती से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। कर्मचारी को नौकरी से निकालते हुए पुलिस को सौंप दिया गया है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि अभी इस संबंध मेें कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed