{"_id":"646ca321cde4657b6e0352b3","slug":"girl-adamant-on-marrying-cousin-expressed-apprehension-of-honor-killing-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1533-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फुफेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ी युवती, ऑनर किलिंग की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फुफेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ी युवती, ऑनर किलिंग की आशंका जताई
विज्ञापन
-रिश्ता तय होने के बाद युवती ने शादी से किया इनकार, परिजनों ने पिटाई की तो थाने पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने रिश्ता तय होने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया और फुफेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ गई। इसके साथ ही युवती ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई। इसको लेकर थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का सोमवार को परिवार वालों ने रिश्ता तय कर दिया। मेहमानो के जाने के बाद युवती ने घर में हंगामा खड़ा कर शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने परिवार वालों को फुफेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग होने की जानकारी दी। युवती का आरोप है कि परिजनों ने उसकी पिटाई की। इस पर उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया, जिसे वह थाने ले गई। युवती ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। वहीं परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवती बालिग है और वह अपनी मर्जी से शादी कर सकती है।