फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Giri Gaj, Sub Registrar attached to AIG Stamp Office

गिरी गाज, सब रजिस्ट्रार एआईजी स्टांप कार्यालय से संबद्ध

Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Giri Gaj, Sub Registrar attached to AIG Stamp Office
खेकड़ा (बागपत)। तहसील में रुपये लेने के आरोपी सब रजिस्ट्रार और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सब रजिस्ट्रार संजीत भटनागर को एआईजी स्टांप कार्यालय कलक्ट्रेट बागपत से संबद्ध कर दिया है। वहीं, राजस्व निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

इस सप्ताह तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की दो वीडियो वायरल हुईं। एक में राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार पांच सौ रुपये लेते हुए तथा दूसरी वीडियो में सब रजिस्ट्रार संजीत भटनागर पांच हजार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे थे। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने इन वीडियो को गंभीरता से लिया। उन्होंने सब रजिस्ट्रार को एआईजी स्टांप कार्यालय बागपत से संबद्ध कर दिया। एडीएम अमित कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा है। उधर, राजस्व निरीक्षक के खिलाफ उन्होंने जांच के आदेश दिए थे। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह की जांच रिपोर्ट पर राजस्व निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मुख्यमंत्री से गुहार
खेकड़ा। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। भाजपा के नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंकुश लगाने तथा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि ये अधिकारी बगैर सुविधा शुल्क जनता का काम नहीं करते हैं। चार दिन के अंदर राजस्व निरीक्षक व सब रजिस्ट्रार की रुपये लेते वीडियो वायरल हो चुकी हैं। जनपद के सक्षम अधिकारी जांच की खानापूर्ति के जरिए मामले को दबाने में जुटे हैं। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने शिकायत पत्र के साथ दोनों अधिकारियों की वायरल वीडियो भी मुख्यमंत्री को भेजी हैं। वहीं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed