फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Giants' strategy changed with equations

समीकरणों के साथ बदली दिग्गजों की रणनीति

Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Giants' strategy changed with equations
- सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह का वार्ड महिला के लिए आरक्षित
विज्ञापन

- निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा को बदलना पड़ेगा वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत सदस्य पद के 20 वार्डों का आरक्षण जारी कर होने के बाद समीकरणों के साथ दिग्गजों की रणनीति भी बदल गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-18 का आरक्षण भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए घोषित हुआ है। ऐसे में राजनीतिक दिग्गज इसी वार्ड से सियासी मैदान में उतरने का सपना संजोए हुए हैं। हालांकि अनारक्षित वार्ड से भी वह किस्मत आजमा सकते हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड संख्या 2, 3, 4, 7, 9, 10, 12, 14, 15 अनारक्षित रखे गए हैं। नए परिसीमन के कारण वार्ड 18 की राजनीति में सबसे अधिक बदलाव हुआ है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा वार्ड 18 से ही सदस्य पद का चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यही वजह है कि रेणू धामा इस बार वार्ड 15 से सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव वार्ड 16 से लड़ा था, इस बार यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह वार्ड भी रहेंगे नजर में
बागपत। पिछले जिला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड पांच से कुख्यात धर्मेंद्र किरठल की मां सुरेश देवी सदस्य चुनीं गई थी। यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पिछली बार वार्ड आठ से चुनाव लड़ना था। पिछले चुनाव में यह वार्ड अनारक्षित था, लेकिन इस बार पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed