फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ghaziabad police is distancing itself from the murder of RLD worker Vishu Tomar.

Baghpat News: रालोद कार्यकर्ता विशु तोमर की हत्या से पल्ला झाड़ रही गाजियाबाद पुलिस

Fri, 14 Nov 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad police is distancing itself from the murder of RLD worker Vishu Tomar.
- चार नवंबर को लोनी के खन्नानगर में मिला था रालोद कार्यकर्ता विशु तोमर का शव, पीट-पीटकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बामनौली गांव के रालोद कार्यकर्ता विशु तोमर की हत्या में गाजियाबाद पुलिस पल्ला झाड़ती नजर आ रही है और बागपत पुलिस के पाले में गेंद फेंकी जा रही है। इसको लेकर परिवार वालों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है, जो लगातार पुलिस अफसरों से हत्याकांड का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।
बामनौली गांव निवासी विशु तोमर तीन नवंबर को फोन आने पर घर से चले गए। उन्होंने फोन पर परिजनों को अगले दिन वापस आने के बारे में बताया। इसके बाद विशु का फोन बंद हो गया और वह वापस भी नहीं लौटे। सात नवंबर को चाचा नरेश तोमर ने विशु की गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि चार नवंबर को गाजियाबाद जिले के खन्नानगर में विशु का शव मिला और पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो विक्रांत निवासी बुढ़सैनी के साथ लोनी जाने के बारे में पता चला, लेकिन पूछताछ होने से पहले ही विक्रांत एक मुकदमे में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, हत्या के दस दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर परिवार वालों ने आक्रोश जताया और पुलिस पर लापरवाही नहीं बरतने का आरोप लगाया। इसमें दोघट पुलिस हत्या की घटना खन्नानगर में होने पर वहीं से कार्रवाई होने का दावा कर रही है तो गाजियाबाद पुलिस ने अभी तक कार्रवाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशु के चाचा नरेश तोमर ने बताया कि जल्द ही गाजियाबाद के अफसरों से भी मिला जाएगा। एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार उसका शव गाजियाबाद में मिला था मगर यहां भी परिजन आकर मिले थे तो इस मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed