{"_id":"5da21bd88ebc3e014031956e","slug":"ghar-mein-faansi-par-latka-mila-shav-baghpat-news-mrt448196661","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
घर में फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में 40 वर्षीय ग्रामीण का शव घर में फंसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गृह कलह में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से शराब का पव्वा और गिलास भी मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
सरूरपुर कलां गांव निवासी संजीव (40) भैंस का दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार शाम चार बजे के लगभग उसका मकान के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पंखे के कुंदे पर चुनरी से फंदा लगा हुआ था। पड़ोसी उसके घर दूध लेने पहुंचे तो इसकी जानकारी मिली। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गृह कलह के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सरूरपुर कलां चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि पांच साल पहले मृतक की पत्नी उसे छोडक़र चली गई थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। दोनों बच्चे अपनी बुआ के पास रहते है। उसकी मां दूसरे बेटे के पास रहती है। छोटा भाई हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। घर पर संजय अकेला ही रहता था। भैंस का दूध बेचने का काम करता था। उसकी जीभ कटी हुई थी। शव के पास शराब का पव्वा, गिलास और पानी की बोतल भी रखी हुई मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट हो सकेगी।