फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gaurav and Rocky kept having fun with the embezzled money

Baghpat News: गौरव और रॉकी गबन के रुपये से उड़ाते रहे मौज

Mon, 07 Apr 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 07 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gaurav and Rocky kept having fun with the embezzled money
पांच करोड़ रुपये बरामद की खबर से संबं​धित फोटो।  आरिफपुर खेडी गांव में आरोपी गौरव का घर । संवाद
बागपत। बैंक से रकम लेकर 22 एटीएम में डालने का काम करने वाले मुख्य आरोपियों गौरव व रॉकी को इतने रुपये देखकर लालच आ गया। इसलिए ही तीन दिन तक रोजाना रुपये का गबन करके उसे जमा करते रहे और 5.26 करोड़ रुपये जमा होने पर दोनों ने आधे-आधे बांट लिए। दोनों ने रुपये अपने खेत व घरों में गड्ढे खोदकर दबाने के बाद केवल खर्च के लिए रुपये निकाले और दिल्ली, हरिद्वार व चंडीगढ़ में मौज करते रहे।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गौरव और रॉकी ने पूछताछ में रुपये गबन करने की पूरी कहानी पुलिस को बता दी। दोनों ने बताया कि रॉकी निवासी हसनपुर जिला शामली पहले से एटीएम में रुपये डालने वाली मेरठ की सीएमएस कंपनी में नौकरी करता था। जबकि गौरव निवासी आरिफपुर खड़खड़ी की नौकरी कुछ समय पहले अस्थाई तौर पर लगी थी और वह 11 फरवरी को स्थायी हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों मिलकर एटीएम में रुपये डालने का काम करने लगे। एटीएम में रोजाना करोड़ों रुपये डालते हुए ही उनके मन में लालच आ गया और उन्होंने साजिश रचकर 5.26 करोड़ रुपये का गबन कर दिया। इनकी योजना थी कि रकम को गड्ढों में दबी छोड़कर दूसरे राज्य में पुलिस से सेटिंग करके जेल चले जाएंगे और जेल से आने के बाद उस रकम को निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी हद तक अपनी योजना में वह कामयाब भी हो गए और चंडीगढ़ में एक लाख रुपये में पुलिस से सेटिंग करके तमंचा व कारतूस के साथ जेल भी चले गए। मगर, वह सेटिंग का खेल खुल गया और उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर तुरंत यहां लाकर रिमांड पर लिया गया। nपूरी तैयारी से दबाए थे रुपये, पुलिस से कई जगह कराई खोदाई : मुख्य आरोपी गौरव और रॉकी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देने का भी प्रयास किया। शुरुआत में दोनों ने गबन की रकम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद गड्ढे में रुपये दबाने का पता चलने पर पुलिस ने रकम की तलाश शुरू कर दी।
आरोपी रॉकी ने खेत में कई जगह खोदाई करवा दी। चार-पांच गड्ढे खोदने के बाद पुलिस को कामयाबी हाथ लगी। उसने खेत में गड्ढा खोदकर बैग में रुपये भरकर रखा था और उसपर ऊपर से पॉलिथीन डाल दी, जिससे रुपये काफी समय तक दबे रहने से खराब नहीं हो।
इस तरह गौरव ने अपने घर में तीन-चार गड्ढे खोदाई कराए। बाद में भूसे के नीचे किए गए गड्ढे में गबन की रकम बरामद हुई। उसने गड्ढे में रुपये बैग में भरकर दबाए थे और उसमें चारों तरफ सीमेंट से दीवार बनाने की बात बताई गई हैं।
तीन दिन में इस तरह किया 5.26 करोड़ का गबन पुलिस के अनुसार आरोपियों को रुपये डालने के लिए 22 एटीएम आवंटित किए गए थे। एक एटीएम में 40 लाख रुपये डालने के लिए गौरव और रॉकी को मिलते थे। दोनों ने एटीएम में 40 के बजाय बीस लाख रुपये डालने शुरू कर दिए और तीन दिन में 5.26 करोड़ रुपये का गबन कर दिया।

एटीएम से जल्दी रुपये खत्म होने की जानकारी मिलने पर कंपनी के अफसरों ने ऑनलाइन रिकार्ड चैक किया तो उनमें से केवल बीस लाख रुपये निकलने का पता चला। इसके बाद जांच में पता चला कि एटीएम में कम रुपये डाले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed