फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gas pipeline burst in Yamuna, noise of plane crash was made, panic ensued, officials rushed to the spot

Baghpat: यमुना में गैस पाइप लाइन फ़टी, शोर मचा प्लेन क्रेश का, मची अफरा-तफरी, मौके पर दौड़े अधिकारी

Sat, 16 Aug 2025 03:51 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, बागपत Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 03:51 PM IST
सार

बागपत के मवीकला गांव में यमुना में गेल गैस की पाइप लाइन अचानक फटने से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों को लगा प्लेन क्रैश हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे गेल कंपनी के अधिकारियों ने स्थिति को देखा और बताया कि यमुना में तेज बहाव के चलते पत्थर गैस पाइपलाइन से टकराया, जिससे ये हादसा हुआ।

विज्ञापन
Gas pipeline burst in Yamuna, noise of plane crash was made, panic ensued, officials rushed to the spot
यमुना में गैस पाइप लाइन फटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत। मवीकला गांव में यमुना में गैस पाइप लाइन फटने से काठा और मवीकला गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर कोतवाली पुलिस, दमकल कर्मी, भी पहुँचे। काठा के कपिल और मवीकला गांव के किसान नितिन कुमार ने बताया लगभग 12 बजे करीब यमुना में तेज धमाका हुआ जिसे सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और प्लेन क्रेश की पुलिस क़ो सूचना दी। मौके पर कोतवाली पुलिस ने गैस पाइप लाइन के अधिकारियों क़ो घटना से अवगत कराकर गैस बंद करवा दी। दरअसल ये पाइप लाइन मवीकला की तरफ़ से पानीपत जा रही है।

विज्ञापन

Gas pipeline burst in Yamuna, noise of plane crash was made, panic ensued, officials rushed to the spot
मौके पर पहुंची पुलिस और गेल कंपनी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

गैस पाइप लाइन फटने की सूचना दौड़ पडे अधिकारी

मवीकला गांव में यमुना में फटी गेल गैस पाइप लाइन की सूचना पर कंपनी के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर दौड़ गये और स्थिति को देखा। अधिकारियों का कहना है कि यमुना में तेज बहाव होने से पत्थर पाइप लाइन से टकराया, जिससे पाइप लाइन फट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gas pipeline burst in Yamuna, noise of plane crash was made, panic ensued, officials rushed to the spot
ग्रामीणों ने बताया इससे पहले भी हो चुका है हादसा - फोटो : अमर उजाला

जागोस में पहले भी हो चुका है हादसा

वहीं किसान सतपाल और पुनीत ने बताया की गैस पाइप लाइन गांव से होते हुए जा रही है, यदि ये धमाका गांव में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। याद रहे बागपत में ही छपरौली के जागोस में 25 जुलाई 2023 क़ो भी यमुना में पाइप लाइन फटने से हादसा हो चुका है। कम्पनी के अधिकारियों ने यमुना का जलस्तर उतरने पर काम करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed