फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gas news

Baghpat News: धमाका सुनकर दौड़े लोग, कई घंटों तक चूल्हे भी नहीं जलाए

Sun, 17 Aug 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
gas news
बागपत। यमुना में शनिवार दोपहर को पाइपलाइन फटने से धमाका हुआ और गैस का रिसाव होता रहा। वहां पानी का गुबार भी काफी ऊंचा उठता रहा। इससे मवीकलां व काठा गांव के लोग दहशत में आ गए। वह धमाका सुनकर यमुना की तरफ दौड़े तो यमुना के आसपास घरों में घंटों तक गैस चूल्हे भी नहीं जलाए। मवीकलां गांव के दीपक व निखिल कुमार ने बताया कि गांव के पास गैस पाइपलाइन शनिवार दोपहर 12 बजे फटी थी। उस समय वह घर के अंदर थे तो अचानक तेज धमाका हुआ। ऐसा लगा कि जैसे कोई प्लेन क्रैश हो गया हो, इसलिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग अपने घरों की छत पर चढ़ गए। यमुना में पानी का गुबार उठ रहा था।
विज्ञापन

पहले इस बारे में ज्यादा कुछ समझ नहीं सके लेकिन वहां से गुजर रही पाइपलाइन को देखकर सब समझ में आ गया। इस बारे में तुरंत ही अधिकारियों को बताया और काफी लोग यमुना किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिकारी भी पहुंच गए और कंपनी में बात करके गैस की आपूर्ति बंद कराया। उन्होंने बताया कि गांव में यमुना किनारे के मकानों में ऐसी दहशत थी कि किसी ने करीब एक-डेढ़ घंटे तक अपने घरों में रसोई में गैस चूल्हे भी नहीं जलाए। यह डर था कि गैस रिसाव के कारण आग न लग जाए। लोग बीड़ी-सिगरेट तक पीने से डरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed