फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gas news

Baghpat News: यमुना में लीक हुई गैस पाइपलाइन

Sun, 17 Aug 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
gas news
बागपत के मवीकलां गांव ​स्थित यमुना में लीक हुई गैस पाइपलाइन। संवाद
बागपत। मवीकलां गांव के पास शनिवार दोपहर 12 बजे गेल की एलपीजी पाइपलाइन फटने से गैस का रिसाव शुरू हो गया और यमुना में पानी का गुबार उठने लगा। उसेे देखकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी तो एसडीएम निकेत वर्मा ने पहुंचकर कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। एक घंटे बाद गैस की आपूर्ति बंद की गई। इससे सोनीपत व दिल्ली के कुछ हिस्से में आपूर्ति प्रभावित होने की बात बताई गई है।
विज्ञापन

बागपत के गौना से दिल्ली के बवाना तक गेल की एलपीजी की पाइप लाइन बिछी हुई है। इसे मवीकलां गांव के पास यमुना के बीच से हरियाणा के सोनीपत की तरफ निकाला गया है। यमुना में मवीकलां के पास शनिवार दोपहर 12 बजे पाइपलाइन फट गई और उससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे पानी का करीब 18 फुट ऊपर तक गुबार उठने लगा। मवीकलां व काठा गांव के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो हवाई जहाज क्रैश की घटना होने की आशंका जताते हुए वह यमुना की तरफ दौड़े। खेकड़ा एसडीएम निकेत वर्मा व कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और अग्निशमन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को भी बुलाया गया। एसडीएम ने गेल कंपनी के अधिकारियों से बात करके गैस आपूर्ति बंद कराई। गेल के महाप्रबंधक जनसंपर्क ज्योति कुमार ने बताया कि पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई थी। इससे सोनीपत व दिल्ली का आपस में सटा कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ है, मगर वैकल्पिक व्यवस्था करके बाद में वहां गैस की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed