फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ganpati installed in temples and homes

मंदिरों और घरों में गणपति हुए स्थापित

Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ganpati installed in temples and homes
खेकड़ा में घरों में गणपति की स्थापना के लिए परिक्रमा करते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। गणेश चतुर्थी पर क्षेत्र में मंदिरों और घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणपति की स्थापना हुई। वहीं अर्वाचीन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गणपति की प्रतिमा के साथ जयकारे लगा खेकड़ा में परिक्रमा की।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ की ओर से बालाजी मंदिर से बैंड बाजों के साथ, हाथों में केसरिया ध्वज लिए स्कूल के छात्र छात्राएं, श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष कर आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर पांडव चौक, मुख्य बाजार, जैन मंदिर, गांधी प्याऊ, पुलिस चौकी चौराहा, जैन कालेज रोड से होते हुए अर्वाचीन इंटर कालेज के प्रांगण में पहुंची। वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ पंडित हरिओम शर्मा ने भगवान गणपति की मूर्ति विराजमान कराई। इस दौरान धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, अमर तोमर, दिव्या, साधना, कविता, रूपल, रितिका, अन्नू, नीतू शर्मा, महिमा, काजल मौजूद रहे। सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव के प्रथम दिन पंडित यज्ञेश शास्त्री ने गणपति की मूर्ति को पंचामृत से स्नान करा पूजा अर्चना की। मौके पर जयवीर सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed