{"_id":"e56d5f0087a819b1d9ee815344f4c3e8","slug":"gandhi-jayanti-celebrated-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी और शास्त्री को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी और शास्त्री को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिले भर की शैक्षिक संस्थाओं में एक दिन पूर्व ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
श्री विनायक कालेज ऑफ एजूकेशन मवींकला में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में निबंध लेखन, चित्रण और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रबंधक प्रवेंद्र धामा ने गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद वर्षा नैन, प्राची, विक्टोरिया, रोशनी, पायल, विनोद, हिमांशु, अनु ने निबंध और अपने विचारों से गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं विचारों पर प्रकाश डाला। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
नगर के एसपीसी डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। सेठ तारीफ सिंह डिग्री कॉलेज में भी दोनों महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई। अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने खादी बनाओ, खादी अपनाओ का संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. कमला अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में शैली, खुशबु, अलका, मधु, आकांशा, सोनिया, नेहा, प्रियंका, कोमल, वर्षा, आंचल का सहयोग रहा। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ब्रिजेश आर्य, व्रिमेश आर्य, राकेश कुमार, अविरल, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे। शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सीमा ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान बच्चों ने गांधी जी के तीन बंदरों पर नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर रश्मि, पूजा, मोहित, दीपिका, सर्वेश, सुंदरपाल, श्रीओम, योगेश, कीर्ति, अंशु मौजूद रहे।
गांधी जयंती मनाई
बड़ौत। बड्डी किंडर गार्टन प्ले स्कूल में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी कक्षा के सम्यक ने महात्मा गांधी बनकर सबका मन मोह लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य मीनाक्षी सिसौदिया ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बापू सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए दूसरों को प्रेरित करते थे।
उन्हें बापू भी कहा जाता है। कार्यक्रम में कक्षा प्री, नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों यश, अंबर, अकाशी, स्वाती, ऋषभ, वंश, यशिका, अनुभव, केशर, वंशिका, अविक, परिधि, गरिमा, सोनाक्षी, आराध्य आदि का विशेष सहयोग रहा। मीनू, प्रियंका, बबीना, ऋचा जैन आदि मौजूद रहे।