{"_id":"6054eda38ebc3edbef0a8b3b","slug":"fundamental-rights-and-duties-to-the-youth-baghpat-news-mrt530638084","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को बताए मौलिक अधिकार और कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को बताए मौलिक अधिकार और कर्तव्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के अंतर्गत डौला गांव में खंड विकास स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को जल, पर्यावरण संरक्षण, खेल व मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया।
केंद्र के युवा जिला समन्वयक अरुण तिवारी ने युवाओं को कैच द रेन अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संरक्षण की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिवम पब्लिक स्कूल की एमडी सुनीता यादव ने युवाओं को उनके मौलिक अधिकार व कर्त्तव्यों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अमन भारद्वाज ने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और गांव व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम सहायक आंचल ने राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अर्जुन त्यागी, विपुल, रोहित, रवि, संदीप, सूरज, रिया, खुशी व दीपांशी मौजूद रहीं।