फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fruit vendor found lying unconscious on the road dies.

Baghpat News: सड़क पर अचेत पड़े मिले फल विक्रेता की मौत

Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fruit vendor found lying unconscious on the road dies.
बड़ौत(बागपत)। बावली चुंगी निवासी फल विक्रेता सूरज (27) रविवार शाम नगर के बिनौली रोड पर फाटक के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूरज के भाई ने उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बावली चुंगी पर रहने वाले अजय ने बताया कि उसका छोटा भाई सूरज रविवार सुबह फलों की दुकान लगाने गया था। इसके बाद दुकान से अचानक गायब हो गया। लोगों ने देर शाम सूचना दी कि सूरज बिनौली रोड पर रेलवे फाटक के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अजय ने बताया कि एक साल पहले सूरज की शादी हुई थी और तब से ही पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। दोनों अलग मकान में रहते थे। उसने सूरज का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले में जांच की मांग की। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed