{"_id":"59b050cf4f1c1be37f8b4780","slug":"from-today-will-be-locked-in-school-shikshamitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से विद्यालयों में तालाबंदी करेंगे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से विद्यालयों में तालाबंदी करेंगे शिक्षामित्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत बीआरसी कार्यालय में शिक्षामित्रों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजेश पंवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के दस हजार मानदेय का एलान करने पर शिक्षा मित्रों ने नाराजगी जताई। सरकार के खिलाफ करो या मरो का आंदोलन छेड़ने का एलान किया। विद्यालयों में तालाबंदी कर बीएसए दफ्तर में बेमियादी धरना देने का एलान किया।
बीआरसी परिसर में शिक्षामित्रों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा सूबे की योगी सरकार ने उनके साथ विश्वासघात किया है। 10 हजार के मानदेय पर कोई भी शिक्षा मित्र कार्य नहीं करेगा। सरकार के खिलाफ करो या मरो का आंदोलन होगा। स्कूलों में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य को ठप कर देंगे। बीएसए और डीएम दफ्तर के बाहर अनिश्चित कालीन आंदोलन होगा। अब शिक्षा मित्रों के सब्र का बांध टूट गया है।
उन्होंने कहा बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में आंदोलन की शुरूआत होगी। जिला संरक्षक बिजेंद्र भाटी, राजेंद्र कुमार, राजेश पंवार, भरत शर्मा, रीता, सुनीता, कुशलता चौहान, सोमदत्त शर्मा, वीरेंद्र कुमार, कोमल, सरोज, कविता शर्मा, लीला, सरिता पाल, राजीव आदि रहे।