{"_id":"5ea863f38ebc3e9066315e0b","slug":"from-may-1-posters-will-deliver-samples-of-tb-patients-in-the-district-baghpat-news-mrt4794832107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मई से जनपद में डाकिए पहुंचाएंगे टीबी मरीजों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मई से जनपद में डाकिए पहुंचाएंगे टीबी मरीजों के सैंपल
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। टीबी रोगियों का सैंपल अब डाक द्वारा जनपद के हर कोने में भेजा जाएगा। राज्य क्षय रोग विभाग और भारतीय डाक विभाग में करार हुआ है। एक मई से प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीबी मरीजों का सैंपल डाकिया लैब तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग यानी टीबी के खात्मे के संकल्प को तय समय सीमा से पहले पूरा करने को लेकर कई नई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। टीबी मरीजों के मामले में सबसे बड़ी चुनौती जल्द से जल्द जांच कराने की होती है। क्योंकि एक टीबी मरीज अनजाने में न जाने कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। इस करार के बाद सैंपल की जांच में तेजी आएगी और जांच रिपोर्ट आते ही जल्द से जल्द उनका इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इससे संक्रमण का खतरा कम रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा विश्व क्षय रोग दिवस पर 24 मार्च को ही तय हो गई थी। मुख्य डाकघर पर तैनात पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि राज्य क्षय रोग और भारतीय डाक विभाग का करार हुआ है। डाक कर्मियों को मिले निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।
144 डाकिया है जनपद में
बड़ौत। मुख्य डाकघर पर तैनात पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि जनपद में 144 डाकिया है। इस समय अधिकांश डाकिए की ड्यूटी कोरोना में लगी है, जो घर-घर जाकर माइक्रो एटीएम से जरूरतमंद लोगों की धनराशि निकाल रहे है।