फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Freedom fighter passes away

दुनिया से रुखसत हो गया आजाद हिंद फौज का सिपाही

Tue, 24 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 24 Nov 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter passes away
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्ण सिंह तोमर (93) का दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली से शाम को उनका शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन


बावली निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्ण सिंह तोमर किसान परिवार से जुड़े थे। कर्ण सिंह तीन भाई थे। वे और उनके भाई महावीर और अजब सिंह सन् 1942 में तीनों भाई देश को आजाद कराने के लिए अलग-अलग हिस्सों में चले गए। सन 1945 में कर्ण सिंह आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


सुभाषचंद्र बोस के साथ देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। सन् 1942 में उन्होंने सिंगापुर में लड़ाई लड़ी। उनके साथी बावली गांव निवासी हरिपाल ने बताया कि इस लड़ाई लड़ने के बाद कर्ण सिंह जाट रेजीमेंट फौज में शामिल हो गए थे। उन्होंने सन् 1965 में चीन के साथ लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम विस्फोट के बाद उनकी श्रवण शक्ति कमजोर हो गई थी। इन्हें फौज से सेवानिवृत्त कर दिया गया था। सन 1947 में आजादी के बाद इनके दोनों भाई महावीर व अजब सिंह भी दोनों गांव आ गए थे, लेकिन उनकी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्ण सिंह घर पर खेती पर काफी कार्य करते थे।

आठ दिन पूर्व वे गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।  शाम को उनका शव बावली गांव पहुंचा और उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह राजकीय सम्मान के साथ होगा।

लड़ाई में घास की रोटियां भी खाई
बड़ौत। 17 साल की उम्र में ही कर्ण सिंह देश की आजादी का जज्बा लेकर घर से निकल पड़े थे। उन्होंने सन् 1965 में हुई चीन से हुई लड़ाई में घास की रोटियां भी खाई।


आश्रित कार्ड के लिए भटकते रहे
बड़ौत। देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर करने वाले कर्ण सिंह तोमर बीमार होने से पूर्व तक आश्रित कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटता रहे, लेकिन उनका कार्ड नहीं बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed