फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Freedom fighter Ilam Singh died

स्वतंत्रता सेनानी इलम सिंह का निधन

Mon, 09 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Ilam Singh died
स्वतंत्रता सैनानी चौ. इलम सिंह। - फोटो : BARAUT
आजाद हिंद फौज में नेताजी सुभाष चंद के साथ मिलकर लिया था अंग्रेजों से लोहा
विज्ञापन

102 साल की उम्र में हुआ निधन, गांव मेें शोक की लहर, आज होगी अंत्येष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले बावली गांव के स्वतंत्रता सेनानी इलम सिंह (102) का सोमवार की शाम बीमारी के चलते निधन हो गया। इसकी सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गणमान्य लोगों ने उसके निधन पर शोक जताया। मंगलवार को गांव में ही उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
बावली गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी इलम सिंह को 1941-42 में आजाद हिंद फौज में तोपखाने में काम पर लगाया गया था। 25 दिनों तक सिंगापुर में भूखे-प्यासे रहकर नेताजी सुभाष चंद के नेतृत्व में उन्होंने लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए। 15 अगस्त 1972 को उन्हें दो ताम्रपत्र मिले, जिनमें से एक इंदिरा गांधी और दूसरा उप्र सरकार ने दिया। अविवाहित इलम सिंह ने अपने भतीजे के बेटे अजित सिंह को गोद लिया हुआ था।
विज्ञापन

वह 102 साल के थे और कई माह से बीमार चल रहे थे। इसी बीमारी के चलते सोमवार की शाम उनका निधन हो गया। इसकी सूचना पर परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शोक जताने वालों में भतीजा चरण सिंह, ईश्वर सिंह, ब्रह्म सिंह के अलावा ग्राम प्रधान ओमवीर, वरुण, मनोहर सिंह तोमर आदि शामिल रहे। अजित सिंह ने बताया मंगलवार को गांव में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed