फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Free ration will be distributed from 20 to 31 May

20 से 31 मई तक होगा निशुल्क राशन का वितरण

Mon, 17 May 2021 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Free ration will be distributed from 20 to 31 May
बागपत। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में 20 से 31 मई तक प्रति यूनिट पांच किलो (तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल) निशुल्क वितरित किए जाएंगे। दुकानदारों को कोविड नियमों का पालन करते हुए राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 20 मई से सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक राशन का वितरण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोटेदार की दुकानों को सैनिटाइज कराया जाएगा साथ ही कोटेदार और राशन कार्ड धारक को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रहेगा। राशन की दुकानों पर भीड न हो इसके लिए डीलर एक बार में 50 टोकन जारी करेंगे और छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाकर राशन का वितरण करेंगे। आधार प्रमाणीकरण न होने पर ऐसे लाभार्थियों को 31 मई को ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा। दुकानों पर साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद ही ई पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed