फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Free booster dose will be done at eight booths today

आज आठ बूथ पर लगेंगी निशुल्क बूस्टर डोज

Sat, 23 Jul 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Free booster dose will be done at eight booths today
आज आठ बूथ पर लगेंगी निशुल्क बूस्टर डोज
विज्ञापन

खेकड़ा। रविवार को खेकड़ा नगर क्षेत्र में आठ बूथ लगाकर लोगों को कोरोनारोधी निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
सरकार ने 30 सितंबर तक सभी के लिए कोरोनारोधी बूस्टर डोज निशुल्क की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से तीसरी बूस्टर डोज को 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के पात्र लोगों को अनिवार्य और निशुल्क कर दिया गया है। अभी तक 18 से 60 वर्ष के बीच की उम्र के लोगों को बूस्टर डोज के लिए शुल्क निर्धारित किया गया था। पात्र व्यक्ति 30 सितंबर तक किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या वैक्सीनेशन स्थल पर अपने आधार कार्ड के साथ बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। रविवार को खेकड़ा में मोहल्ला विजयनगर स्थित मिशन स्कूल, मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में सीमा आंगनबाड़ी केंद्र, मोहल्ला मुंडाला, औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा ग्राम काठा उपकेंद्र, बसी में उर्मिला के आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम सुन्हैड़ा में उपकेंद्र और हरचंदपुर में इकबाल पठान के घर पर बूथ लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed