फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Free books arrived, will be distributed from today

पहुंची नि:शुल्क पुस्तकें, आज से होगा वितरण

Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Free books arrived, will be distributed from today
बड़ौत। बेसिक शिक्षा विभाग को शासन से नि:शुल्क पुस्तकें प्राप्त हो चुकी है। सोमवार से इन किताबों को शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के घरों तक पहुंचाने की तैयारी है। ताकि बच्चे घर बैठकर ही पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

बंद स्कूलों के बाद भी जिले के परिषदीय, राजकीय एवं एडिड स्कूलों में कक्षा आठ तक पंजीकृत छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण की तैयारी है। शासन के आदेश के बाद प्रकाशकों से प्राप्त हुई इन किताबों को बच्चों के घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि घर बैठे बच्चे किताबों से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। साथ ही ऑन लाइन टीचिंग में भी काम कर सकें। पुस्तक वितरण के लिए अभिभावकों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत ब्लाक में हैं 35 जूनियर हाईस्कूल
बड़ौत। एबीएसए विनोद वर्मा ने कहा बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत 35 जूनियर हाईस्कूल में हैं, इनमें 3031 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन अभी सभी छात्रों के लिए किताबें प्राप्त नहीं हुई है। बताया कि कक्षा छह के तीन सब्जेक्ट, कक्षा सात के आठ सब्जेक्ट और कक्षा आठ के सात सब्जेक्ट की ही किताबें उपलब्ध हो पाई। जल्द ही अन्य कक्षाओं के लिए भी किताबें उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अफसरों को पत्र लिखा। सोमवार से शिक्षकों के माध्यम से बच्चों तक किताबें पहुंचाई जाएगी, ताकि बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed