{"_id":"632a17aa0af5c52d8d6286de","slug":"four-youths-from-delhi-beaten-up-on-suspicion-of-child-thief-vandalized-the-car-baghpat-news-mrt6061601145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर के शक में बाजार में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर के शक में बाजार में बवाल
विज्ञापन
बागपत के शौकत मार्किट में कार में सवार युवकों से घेरों लोग
- फोटो : BAGHPAT
बच्चा चोर के शक में दिल्ली के चार युवकों को पीटा, कार में तोड़फोड़ की
बागपत। बच्चा चोर के शक में लोगों ने शौकत मार्केट में कार सवार दिल्ली के चार युवकों को पीटा और कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने अफवाह फैलाने, मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में सैकड़ों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मोहल्ला केतीपुरा में एक मैदान में मंगलवार दोपहर को एक लग्जरी कार में चार युवकों को देखकर लोगों ने बच्चा चोर होने का शक जताकर शोर मचा दिया तो चारों युवक गाड़ी में बैठकर भागने लगे। लोग उनका पीछा करने लगे। शौकत मार्केट में उनकी कार फंस गई। पीछा कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया, जिस पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया, उनकी कार में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को भीड़ से छुड़ाया। चारों ने अपने नाम मोहम्मद समीर निवासी हिंदूराव दिल्ली, राकेश, सोनू, सुनील निवासी प्रताप नगर दिल्ली बताए। पुलिस के अनुसार वे किसी महिला से मिलने यहां आए थे।
सीओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि इस मामले में पुलिस की तरफ से अफवाह फैलाने, मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चार लोगों मुस्तकीम, समीर पुत्र अफाक, समीर पुत्र सलीम, समीर पुत्र कासिम निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया है।

बागपत की शौकत मार्किट में कार में सवार युवक की धुनाई करते लोग- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन