{"_id":"60c63d458ebc3e7a864250ab","slug":"four-vacant-in-six-kovid-hospitals-baghpat-news-mrt54252476","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कोविड अस्पतालों में चार खाली, दो में 9 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कोविड अस्पतालों में चार खाली, दो में 9 मरीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना की दूसरी लहर से जनपद अब काफी हद तक उबर गया है। जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कोरोना महामारी के साथ ही जानलेवा बुखार के मामले भी बहुत कम हो गए हैं। जनपद के छह कोविड अस्पतालों में से चार में अब एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। हालांकि बाकी दो अस्पतालों में अब नौ मरीज भर्ती हैं। जिसके फलस्वरूप कुल 511 में से 502 बेड खाली हो गए हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले में जमकर कहर बरपाया था। मई के मध्य में कोरोना संक्रमण रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 300 से ऊपर तक पहुंच गया था। अस्पतालों में बुरा हाल हो गया था। ऑक्सीजन की कमी से भी लोगों को जूझना पड़ा। जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। जानलेवा बुखार से मौत के मामले में भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे थे। प्रशासन ने सभी गांवों में बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया। प्रत्येक गांव में टीम लगाकर सर्वे कराया गया। संदिग्ध मरीजों को भी मेडिसन किट वितरित की गई। जिसके बाद हालात सुधरने लगे। एक जून को कोरोना मरीजों की संख्या 600 से नीचे पहुंचने पर जिले को दिन के कोरोना कर्फ्यू से मुक्ति मिल गई। बाजार खुलने से एक बार फिर कारोबार पटरी पर लौटना शुरू हो गया।
12 कोरोना संक्रमित मिले, 103 केस एक्टिव
बागपत। जिले में रविवार को 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब तक जिले में कुल 9171 संक्रमित मिले हैं। 103 केस एक्टिव हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि रविवार को 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 9171 हो गई है। संक्रमण से जिले में 140 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 103 केस एक्टिव हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया। संक्रमितों की गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों को छोडक़र आवागमन पर पाबंदी रहेगी। सर्विलांस टीम को संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
सावधानी बरतने की जरूरत
कोरोना महामारी से अब काफी राहत है। हालांकि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।- डीएम राजकमल यादव।
अस्पताल का नाम बेड की संख्या भर्ती मरीज
आर्यभट्ट 230 0
आस्था 50 0
खेकड़ा सीएचसी 75 8
सरूरपुर सीएचसी 75 0
क्रिस्टल 31 1
मेडिसिटी 50 0
कुल 511 9