{"_id":"630e66b6470d99085d5c7f89","slug":"four-people-injured-in-stone-pelting-for-removal-of-pillar-baraut-news-mrt6031529148","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मकान में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला, चार लोग हुए घायल, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मकान में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला, चार लोग हुए घायल, सामने आई ये बड़ी वजह
Wed, 31 Aug 2022 09:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:54 AM IST
सार
मकान में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। हमले के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के बावली गांव में सोमवार की रात सड़क पर लगे बिजली के खंभे को हटाने पर एक वर्ग के आठ लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान में घुसकर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव कर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
बावली गांव के रहने वाले सुरेंद्र के मकान में निर्माण चल रहा है। मकान के निर्माण के दौरान सुरेंद्र ने गेट के सामने लगे खंभे को हटाकर दूसरी जगह लगा दिया। आरोप है कि पड़ोसी इकबाल ने विरोध किया और अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि सोमवार की रात्रि जब सुरेंद्र अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ अपने मकान में था, तभी इकबाल पक्ष के सात-आठ लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उन पर हमला कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें सुरेंद्र पक्ष से अरुण, नकुल, अर्जुन व अनुज घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो अलग-अलग वर्गों का होने के कारण गांव में तनाव हो गया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरेंद्र की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए गुलबहार, मुस्तफा व इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज