{"_id":"5fc530fe8ebc3e9bfa0ce5d0","slug":"four-people-injured-in-bike-and-bicycle-collision-baraut-news-mrt513339361","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व साइकिल की भिडंत में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व साइकिल की भिडंत में चार लोग घायल
विज्ञापन
दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर सोमवार को गुराना गांव के पास बाइक व साइकिल की भिंड़त में चार लोग घायल हो गए। जिसमें से दो को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना सोमवार की है। हिलवाड़ी निवासी आरिफ, तालिब, आरिस व जावेद मजदूरी करते हैं। दोपहर के समय वह बड़ौत से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनके सामने साइकिल आ गई। जिसके कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गयी। बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल तालिब व जावेद की हालत गंभीर बनी हुई है।