{"_id":"601d86bf8ebc3ed281715893","slug":"four-injured-including-a-woman-car-entered-into-truck-on-expressway-baghpat-news-mrt523827554","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। फरीदाबाद निवासी परविंद्र सिंह शुक्रवार को पानीपत से फरीदाबाद जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस - वे पर यमुना पुल के समीप पहुंचे तो कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और कार ट्रक में घुस गई। हादसे में परविंद्र के अलावा उसकी पौत्री हसरीन, पुत्र और पुत्रवधु गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद
हाईवे पर जेसीबी व रोडवेज भिड़ी, हादसा टला
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार को लोनी डिपो की बस और जेसीबी की टक्कर हो गई। हालांकि की कोई चोटिल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस डायल 112 टीम ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में सवार कर गंतव्य के लिए रवाना किया। शुक्रवार को बस चालक शामली निवासी अशोक कुमार बस लेकर दिल्ली जा रहा था। वह जैसे ही सिसाना गांव के समीप पहुंचा तो आगे चल रही जेसीबी से बस की टक्कर हो गई। बस में 44 यात्री सवार थे। कोई भी चोटिल नहीं हुआ। पुलिस डायल 112 की टीम के सदस्यों ने यात्रियों को दूसरी गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना किया। संवाद