{"_id":"6088570a8ebc3ee1c14e8782","slug":"four-infected-in-a-crowd-of-patients-at-clinics-kahkra-news-mrt536187024","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ में निकले चार संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ में निकले चार संक्रमित
विज्ञापन
खेकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को खेकड़ा नगर में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां छापेमारी की। अधिकांश चिकित्सकों के यहां बुखार और जुकाम खांसी के मरीजों की भीड़ मिली। इनमें से जांच में चार मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिस पर टीम ने नगर के सभी चिकित्सकों की ओपीडी पर रोक लगा दी।
नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बड़े स्तर पर फैला रहा है। ज्यादातर परिवारों के लोग बुखार, जुकाम, खांसी और नजले के रोगी हैं। वह कोरोना जांच न कराकर प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर में सभी प्राईवेट चिकित्सकों के क्लीनिकों पर छापेमारी की। ज्यादातर चिकित्सकों के यहां कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन होता मिला। जिस पर टीम ने नाराजगी व्यक्त कर मरीजो के एंटीजन टेस्ट किए। जिसमें दो चिकित्सकों के यहां चार मरीज संक्रमित मिले।
प्राइवेट चिकित्सकों के लिए गाइडलाइन जारी करे प्रशासन
- खेकड़ा चिकित्सक परिषद के अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह ने कहा कि सरकारी ओपीडी बंद हैं, मरीज कहां जाएं। प्राइवेट चिकित्सक अपनी जान पर खेलकर चिकित्सा धर्म निभा रहे हैं। प्रशासन पहले प्राइवेट क्लीनिकों और अस्पतालों के लिए गाइड लाइन जारी करें। प्राइवेट चिकित्सकों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा। जरूरी हुआ तो वह आंदोलन भी करेंगे।