फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four including a former minister acquitted in seven cases of violation of code of conduct

Baghpat News: आचार संहिता उल्लंघन के सात मुकदमों में पूर्व मंत्री समेत चार बरी

Wed, 19 Feb 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four including a former minister acquitted in seven cases of violation of code of conduct
बागपत कोर्ट से अ​धिवक्ताओं के साथ आतेे पूर्व मंत्री व भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना । स्रोत:अ​धि
बागपत। आचार संहिता उल्लंघन के सात मुकदमों में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन एमपीएमएलए न्यायाधीश भगत सिंह ने पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया। इसमें एक आरोपी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 में रालोद के प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान कार्यालय उद्घाटन, नामांकन, काठा और पाबला में जनसभा होने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा गोठरा और नूरपुर मुजमिदा में जनसभा करने पर खेकड़ा कोतवाली और खट्टा प्रहलादपुर में जनसभा करने पर चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मंगलवार को दो मुकदमों की सुनवाई पूरी होने पर अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन एमपीएमएलए न्यायाधीश भगत सिंह ने पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना, राकेश अहलावत, डाॅ. बिरेंद्र और लवकुश को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चार मुकदमों में अकेले आरोपी थे करतार भड़ाना
विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन, कार्यालय उद्घाटन, पाबला और काठा में जनसभा करने पर दर्ज हुए चार मुकदमों में करतार सिंह भड़ाना अकेले आरोपी थे। जबकि खेकड़ा कोतवाली में दर्ज मुकदमों में राकेश अहलावत और डाॅ. बिरेंद्र को भी आरोपी बनाया गया। चांदीनगर थाने में दर्ज मुकदमे में फूलसिंह, राकेश अहलावत को भी आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान चांदीनगर थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी फूलसिंह की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। बताया कि शुक्रवार को दो मुकदमों में पूर्व मंत्री को बरी किया गया, जबकि दस दिन के अंदर पांच अन्य मुकदमों में बरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed