फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Foundation of waste disposal plant uprooted in Lumb

Baghpat News: लूंब में कूड़ा निस्तारण प्लांट की नीव उखाड़ी

Fri, 02 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Foundation of waste disposal plant uprooted in Lumb
लूंब गांव में कूड़ा कचरा निस्तारण प्लांट की जमीन की पैमाइस करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम व मौजू - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। लूंब गांव में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण प्लांट की नींव उखाड़ दी गई। जिसकी जानकारी पाकर शुक्रवार को डीपीआरओ ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर चयनित जमीन का चिह्नांकन कराकर विवाद निपटाया। साथ ही प्लांट की नींव उखाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई ।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लूंब गांव में कूड़ा कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने हंगामा कर निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद प्लांट की नींव को उखाड़कर ईंटों को जंगल में फेंक दिया। सुबह प्रधान से जानकारी पाकर डीपीआरओ अमित त्यागी, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल लेकर लूंब गांव पहुंचे। वहां राजस्व विभाग की टीम ने प्लांट के लिए चयनित जमीन की पैमाइश कर विवाद निपटाया। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि प्लांट की जमीन का चिह्नांकन कर दिया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार विकास यादव, कानूनगो जितेंद्र गुप्ता, लेखपाल अखिलेश यादव, संजीव व प्रधान बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईंट उखाड़ने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में ठेकेदार द्वारा ही नींव उखाड़ने का मामला सामने आया है। जिसमें टेंडर निरस्त कर दूसरे ठेकेदार से कार्य कराया जाएगा और शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed