फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former RLD MLA sued party worker

रालोद के पूर्व विधायक ने पार्टी के ही कार्यकर्ता पर कराया मुकदमा

Tue, 01 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Former RLD MLA sued party worker
फोन पर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने ऑडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पार्टी के ही कार्यकर्ता राजू सिरसली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसमें यह भी जांच कराई जाएगी कि ऑडियो में पूर्व विधायक की आवाज है या नहीं।
रालोद ने छपरौली से पूर्व विधायक वीरपाल राठी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनका टिकट काट दिया गया था। इस ऑडियो को पूर्व विधायक का बताया गया था, जिसमें एक महिला से बातचीत हो रही थी। पूर्व विधायक ने ऑडियो में अपनी आवाज नहीं होने की बात कही है और इसको लेकर बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी। इसमें पूर्व विधायक ने कहा है कि सिरसली गांव के राजू तोमर ने उस ऑडियो को वायरल किया है। यह भी आरोप लगाया है कि इस बारे में राजू तोमर सिरसली से फोन पर बात हुई तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजू तोमर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजू तोमर सिरसली जिला महासचिव रह चुके है। उनका कहना है कि उनकी पिछले कई महीने से पूर्व विधायक से बात भी नहीं हुई और वह इस बारे में पता करेंगे कि किस आधार पर उन पर मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed