{"_id":"6050f8ee8ebc3ec44635b23e","slug":"former-mla-ramvir-shauke-appeared-in-court-amidst-tight-security-baghpat-news-mrt5301986108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक रामवीर शौकीन कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक रामवीर शौकीन कोर्ट में पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अमित भूरा फरारी प्रकरण व आर्म्स एक्ट के मुकदमे में हुई पेशी
बागपत। अमित भूरा फरारी प्रकरण के मुख्य आरोपी दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। बागपत कोर्ट में विचाराधीन अमित भूरा फरारी प्रकरण व आर्म्स एक्ट के मुकदमे में उसकी पेशी हुई। इस दौरान कचहरी परिसर छावनी बना रहा।
पुलिस के मुताबिक कुख्यात अपराधी अमित भूरा को पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर फरार कराने में रामवीर शौकीन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वह दिल्ली के कुख्यात बदमाश नीरज बवाना का मामा है। 27 सितंबर 2018 को दिल्ली कोर्ट में जाते समय वह भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। करीब दो वर्ष तक भूमिगत रहने के बाद पिछले माह उसने दिल्ली में सरेंडर किया था। बागपत में उसके खिलाफ अमित भूरा फरारी प्रकरण व आर्म्स एक्ट में कोर्ट में मुकदमे विचाराधीन हैं। पेशी पर न आने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे लेकर बागपत पहुंची। एडीजे चतुर्थ आबिद शमीम की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी व आरआरएफ के जवान तैनात किए गए थे। पेशी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।