फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former jailor's wife reached commission, sought report from SP

Baghpat News: पूर्व जेलर की पत्नी पहुंची आयोग, एसपी से मांगी रिपोर्ट

Sun, 19 Jan 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Former jailor's wife reached commission, sought report from SP
- पत्नी ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत कर महिला अधिकारी पर पति को साजिश के तहत फंसाने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

खेकड़ा(बागपत)। जिला जेल के पूर्व जेलर जितेंद्र कश्यप की पत्नी ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत कर महिला अधिकारी पर पति का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसपर आयोग ने बागपत एसपी को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की।
जिला जेल के अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार मिला था। इसके बाद जिला जेल की महिला अधिकारी ने जितेंद्र कश्यप पर कार्यालय में बुलाकर अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद जितेंद्र कश्यप को मुख्यालय से संबंद्ध करने के बाद निलंबित कर दिया गया और खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

इस प्रकरण में पूर्व जेलर जितेंद्र कश्यप की पत्नी ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत कर महिला अधिकारी पर पति को साजिश के तहत फंसाने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस पर आयोग ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी और एसपी को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि आयोग से रिपोर्ट मांगी गई है। अभी तक की कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट आयोग में भेज दी जाएगी।
कर्मियों के हस्ताक्षर का पत्र भी शिकायत के साथ भेजा
जेलर रहे जितेंद्र कश्यप की पत्नी ने आयोग में भेजी शिकायत के साथ कर्मियों के हस्ताक्षर का एक पत्र भी भेजा है। बताया जा रहा है कि उस पत्र में जेल के काफी कर्मियों के हस्ताक्षर है और उसमें घटना को लेकर कर्मियों ने बताया हुआ है। हालांकि उस पत्र में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed