फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   forgery in Baghpat: Fake PAN card driving license made by changing photo and brother got job

बागपत में बड़ा फर्जीवाड़ा: फोटो बदलकर बनाया फर्जी पैन कार्ड-ड्राइविंग लाइसेंस, भाई को दिलाई नौकरी, मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Dec 2022 09:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Dec 2022 09:27 PM IST
सार

बागपत में बड़ा फर्जीवाड़ा : यहां जनसेवा केंद्र के संचालक दानिश ने फोटो बदलकर फर्जी पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाया। इसके आधार पर उसने अपने भाई को नौकरी भी दिलाई।

विज्ञापन
forgery in Baghpat: Fake PAN card driving license made by changing photo and brother got job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में मृतक के दस्तावेजों पर फोटो बदलकर फर्जी पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने कोर्ट रोड पर दानिश जनसेवा केंद्र के संचालक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


नगर में कोर्ट रोड पर हेयर सैलून संचालक यासीन ने पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत कराई थी कि कोर्ट रोड पर दानिश जनसेवा केंद्र के संचालक दानिश ने अपनी बुआ के मृतक बेटे नावेद के पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर फोटो बदलकर अपने भाई मोहसिन के फर्जी पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाए हैं। जिसके आधार पर मोहसिन ने बैंक व अन्य जगहों पर नौकरी भी की। 
विज्ञापन


इस मामले में एसपी ने कोतवाली पुलिस से जांच कराई तो शिकायत सही मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक दानिश व उसके भाई मोहसिन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

उधर, थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मुकदमे की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed